{"_id":"65bc12260e51777b7a04c874","slug":"woman-accuses-acquaintance-of-rape-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-116122-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जानसठ - महिला ने परिचित पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जानसठ - महिला ने परिचित पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
- तलाकशुदा अनुसूचित जाति की महिला जानसठ क्षेत्र में कारोबार करती है
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। उत्तराखंड वाली महिला ने अपने एक परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। उत्तराखंड निवासी एक तलाकशुदा अनुसूचित जाति की महिला जानसठ क्षेत्र में कारोबार करती है।
महिला की देहरादून निवासी एक व्यक्ति से जान पहचान थी। उसने महिला से कहा था कि उसको कारोबार चलाने का अनुभव है। जिस कारण महिला ने उसे साथ रख लिया था। महिला ने उसे जानसठ में ही एक मकान किराए पर दिलवाया था। आरोप है कि आरोपी 22 फरवरी 2022 को हिसाब करने के बहाने कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। महिला को जब दुष्कर्म करने का पता चला, तो उसने उसको भला बुरा भी कहा था।
तब आरोपी ने महिला को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिससे महिला डर गई। आरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन जानसठ व देहरादून ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान ने घटना की जानकारी न होना बताया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।