फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman accused of breaking into the house by breaking the lock

महिला पर ताला तोड़कर घर में घुसने का आरोप

Tue, 24 May 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of breaking into the house by breaking the lock
महिला पर ताला तोड़कर घर में घुसने का आरोप
विज्ञापन

मोरना। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में महिला को परिजनों ने पति के मकान का ताला तोड़कर अंदर बैठा दिया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में महिला के परिजनों पर जबरदस्ती घर के अंदर बैठाने का आरोप लगाया है। पति ने पुलिस अधीक्षक को पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर 15 लाख रुपए व जेवरात लूट कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी इनाम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सहारनपुर के थाना क्षेत्र देवबंद के गांव दहीरपुर निवासी रेशमा पुत्री अकील के साथ 23 मार्च 2021 में हुई थी। बात बिगड़ने पर पत्नी रेशमा को शरीयत धर्म के अनुसार फोन पर तलाक दे दिया था। पुलिस की मौजूदगी में तीन बार समाज के लोगों की पंचायत में भी समझौता नहीं हो सका। दो मई को तलाक का नोटिस भी भेजा गया। सोमवार की दोपहर मां की तबीयत खराब होने पर मेरठ उपचार कराने चला गया। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में रेशमा अपने परिजनों के साथ पुलिस के साथ गांव खेड़ी फिरोजाबाद पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में बंद मकान का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

उधर, रेशमा ने बताया कि कस्बा देवबंद शिफा नर्सिंग होम में 20 मई को उसने बेटे को जन्म दिया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पीड़ा नहीं समझी। मौके पर पहुंचे ककरौली थाना प्रभारी ने बताया कि महिला रेशमा अपने परिजनों के साथ अपने हक को लेकर डीआईजी सहारनपुर के समक्ष पेश हुई। जिस पर न्यायालय में जब तक कोई आदेश नहीं आता तब तक महिला को ससुराल पक्ष के मकान में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के साथ रहने भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के दिशा अनुसार यह कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की सुनने के बाद न्याय पूर्ण कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed