फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Withdraw 1.29 Lakh from Farmer's Account

किसान के खाते से 1.29 लाख निकाले

Tue, 28 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 1.29 Lakh from Farmer's Account
चरथावल। जिला सहकारी बैंक बिरालसी शाखा से महिला किसान के खाते से फर्जी अंगूठा लगाकर 1.29 लाख रूपये निकालने पर हंगामा हो गया। पीड़ित किसान ने प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। रोनी हरजीपुर निवासी रमेश चंद ने बताया कि बिरालसी शाखा में उनकी माता रोशनी देवी का किसान क्रेडित कार्ड खाता है। तीन दिन पहले महिला ने 1.29 लाख रुपये का चेक जमा किया था। मंगलवार को पासबुक में एंट्री कराने बैंक गए, तो खाते 1.29 रुपये निकाले जा चुके थे। जांच में मालूम हुआ कि फर्जी अंगूठा लगाकर नगदी निकाली गई है। भाकियू के विकास शर्मा ने पीड़ित किसान के साथ थाने पहुंचकर बैंक प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी। किसानों के हंगामे को देखते हुए एसओ सूबे सिंह ने बैंक जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed