फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Winter in Muzaffarnagar: minimum temperature of 3.3 degrees

सर्दी में धूप नहीं दे पाई गलन से राहत

Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Winter in Muzaffarnagar: minimum temperature of 3.3 degrees
दोपहर बाद खिली घूप में सड़क किनारे झूला झूलता बच्चा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्दी में धूप नहीं दे पाई गलन से राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड का कहर रविवार को सुबह भी जारी रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। ट्रेनों और बसों की रफ्तार थम गई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, दोपहर में धूप खिली, लेकिन ठिठुरन से लोग कांपते रहे। गलन वाली सर्दी से हाथ-पैरों के अकड़ने का अहसास हुआ। दोपहर में खिली धूप में लोग पार्कों और अपनी घरों की छतों पर नजर आए। बच्चों ने भी छतों पर पतंग उड़ाकर आनंद लिया।
शनिवार को जिले का तापमान 1.7 सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सर्दी के कारण जिलेभर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा और ठिठुरन से लोग बेहाल रहे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे धूप निकली। दोपहर में अच्छी धूप खिली होने के बावजूद ठिठुरन से लोगों का बुरा हाल रहा। धूप निकलने से तापमान में भी इजाफा हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 13.4 तथा न्यूनतम 3.3 डिग्री पर रहा। लोग खुले में बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आए। मकानों की छतों पर बच्चे पतंग उड़ाते हुए दिखे।
विज्ञापन

शाम को फिर बढ़ा ठंड का प्रकोप
मुजफ्फरनगर। दिन में थोड़ी राहत के बाद रविवार शाम को ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया। सूरज ढलते ही गलन वाली सर्दी शुरू हो गई। बीते कई दिनों से बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं। इसके चलते शाम को दुकानें जल्दी बंद हो जाती हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जिले में स्कूलों में एक जनवरी तक का अवकाश पहले से ही घोषित है। बच्चों के स्कूल नहीं जाने से लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में कोहराम
खतौली। कड़ाके की ठंड के चलते वृद्ध महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी निवासी अनवरी (80) कड़ाके की ठंड लगने से बीमार पड़ गई थी। परिवार को लोग उसी दिन से चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। शनिवार को अचानक महिला की सेहत बिगड़ गई। महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार की शाम को गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed