फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will not allow Jamiat training centers to be built in the country: Swami Narasimhanand

देश में कहीं नहीं बनने देंगे जमीयत के ट्रेनिंग सेंटर : स्वामी नरसिंहानंद

Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will not allow Jamiat training centers to be built in the country: Swami Narasimhanand
केंदुकी गांव में जनसभा में मंचासीन महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि व अन्य - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि केंदुकी में ही नहीं बल्कि देश में कहीं भी जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर नहीं बनने देंगे। इस दौरान उन्होंने दारुल उलूम पर भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि रविवार को केंदुकी गांव में जमीयत उलमा-ए-हिंद के स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर के विरोध में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और हिंदुओं को नुकसान पहुंचाने की गरज से इसे तैयार किया जा रहा है। यदि केंदुकी में बनने वाले आतंकवाद प्रशिक्षण शिविर को रोका नहीं गया तो यह देश के लिए नासूर बन जाएगा। स्वामी नरसिंहानंद ने कहा कि दारुल उलूम की अगुवाई में देश को गृहयुद्ध में झोंकने की तैयारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश हिंदुओं के कारण ही धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक है। यदि यहां हिंदू खत्म हो गया तो यह देश न तो लोकतांत्रिक रहेगा और न ही धर्मनिरपेक्ष। उन्होंने हिंदू समाज से अस्तित्व और बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा यदि ऐसा न हुआ तो इराक, सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरह हिंदुओं की इस अंतिम शरण स्थली को भी समाप्त कर देंगे। हिंदुओं को देश में वजूद कायम रखने के लिए जनसंख्या वृद्धि पर ध्यान देना होगा। जनसभा की अध्यक्षता विश्बंर शास्त्री ने की तथा संचालन धर्मेंद्र कटारिया ने किया। इस मौके पर अनुज त्यागी, अमित त्यागी, तेजपाल, नाथीराम, सनी वाल्मीकि, प्रधान मोंटी त्यागी, राजीव धीमान व दुष्यंत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स रही मौजूद
केंदुकी में जनसभा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल पर आरआरएफ के जवानों के अतिरिक्त कई थानों की फोर्स तैनात रही। एडीएम (एफ) राजेश मिश्रा, एसपी देहात अतुल शर्मा, एसडीएम दीपक कुमार, सीओ नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

यह है पूरा मामला
जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा केंदुकी में करीब 25 एकड़ जमीन खरीदकर करीब दो माह पूर्व स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण शुरू कराया। आसपास के गांवों के लोगों ने विरोध किया। विधायक बृजेश सिंह ने इस चिंता से डीएम को अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया। यही नहीं विधायक ने मुख्यमंत्री को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने भी विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है।

जनसभा के बाद मीडिया से बात करते महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि

जनसभा के बाद मीडिया से बात करते महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed