{"_id":"623626cb2ab5894f2d6c9602","slug":"will-make-regional-mla-sit-as-bdc-member-umesh-malik-muzaffarnagar-news-mrt5810311118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश मलिक बोले, क्षेत्र के विधायक को बीडीसी सदस्य बनाकर बैठा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश मलिक बोले, क्षेत्र के विधायक को बीडीसी सदस्य बनाकर बैठा दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक को बीडीसी सदस्य बनाकर बैठा दूंगा: उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मलिक कह रहे हैं कि इस क्षेत्र के विधायक को बीडीसी सदस्य बनाकर बैठा दूंगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडंन नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व विधायक के बयान के बाद रालोद नेताओं की भी कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है।
वायरल हो रहा वीडियो सोंहजनी तगान गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता विधायक का स्वागत कर रहे हैं। भाषण के दौरान उमेश मलिक कह रहे हैं, कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक को वह बीडीसी सदस्य बनाकर बैठा देंगे। इसके अलावा वह मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र भी वीडियो में कर रहे हैं। उधर, रालोद नेताओं ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। जनता ने उनके खिलाफ वोट किया है, जिससे वह हारे हैं। इस हार को उन्हें स्वीकार करना चाहिए। रालोद के हिस्से में जब एक भी विधायक नहीं था, तब भी जनता के बीच रहे और किसी भी राजनीतिक दल के नेता पर गलत टिप्पणी नहीं की।
बुढ़ाना में पंचायत करेंगे मलिक
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने बताया कि रविवार को बुढ़ाना के महावीर चौक पर समर्थकों ने मीटिंग का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे उनके समर्थक और कार्यकर्ता इस मीटिंग में जुटेंगे।
विज्ञापन
क्या बोले उमेश मलिक
भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक का कहना है कि किसी के प्रति उनके मन में कोई बात नहीं है। वह कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने की बात कर रहे थे। भाषण के दौरान हो सकता है कि कोई बात कही गई हो, लेकिन वह किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की बात कर रहे हैं।