{"_id":"5fb6bd298ebc3e9bd646f526","slug":"wife-sent-to-jail-in-nasir-s-death-case-muzaffarnagar-news-mrt511712943","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिर की मौत प्रकरण में पत्नी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिर की मौत प्रकरण में पत्नी को जेल भेजा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जामियानगर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के पिता ने हत्या कर आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाते हुए पत्नी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर निवासी नासिर की 24 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। नासिर की पत्नी फरहाना ने पुलिस व परिजनों को शौहर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी देते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया था। इस पर पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया था, जिसे सुपुर्दे-खाक कर दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद नासिर के पिता सगीर ने एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर अपनी पुत्रवधू फरहाना पर कुछ लोगों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर नासिर के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में नासिर की मौत फांसी लगाए जाने से ही होना सामने आया था। इस पर हत्या के मुकदमे को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नासिर की पत्नी फरहाना को मामले में गिरफ्तार कर लिया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।