{"_id":"648db1165139f3d4760a04b4","slug":"widening-will-be-done-from-almaspur-to-reshu-chowk-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-1931-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अलमासपुर से रेशू चौक तक होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अलमासपुर से रेशू चौक तक होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजी पूरे मार्ग की डीपीआर
इस कार्य में साढ़े छह करोड़ खर्च होंगे, शहर में दबाव कम होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर से एटूजेड होते हुए रेशू चौक तक सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। इस कार्य में साढ़े छह करोड़ खर्च होंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण से शहर में दबाव कम होगा।
जानसठ पुल से लेकर बाईपास तक की सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी के साथ अलमासपुर के ज्योतिबा फूले चौक से एटूजेड चौराहे से होते हुए रेशू चौक तक की सड़क को लेकर भी लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इस लिंक मार्ग के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराई है।
बताया किया कि निर्माण में साढ़े छह करोड़ का खर्च आएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से शहर में दबाव कम होगा। लोग बाहर से बाहर अपने काम कर सकेंगे। लक्ष्मण विहार, सरकुलर रोड, एटूजेड, अलामसपुर, कूकड़ा आदि क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से स्वीकृति के बाद ही काम शुरू होगा। - नीरज सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
लोनिवि से डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजी है। शासन में बात हो गई है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी। - कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री