फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whoever brings development, he will also be entitled to vote.

जो विकास कराएगा, वोट का हकदार भी वही होगा

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Whoever brings development, he will also be entitled to vote.
खतौली के गांव चांदसमंद में पंचायत करते हुए लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। गांव चांद समद में स्थित शिवमंदिर पर ग्रामीणों ने हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य न कराए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि जो विकास कराएगा, वोट का हकदार भी वही होगा।
विज्ञापन

शिवमंदिर में हुई पंचायत में गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग सहित यातायात का मुद्दा गर्माया रहा। ग्रामीणों ने कहा कि खतौली चांदसमद मार्ग पर अतरपुरा, शाहपुर, फहीमपुर, पिपलेहड़ा, आदमपुर मोचड़ी, चंदपुरी, चांससमद, कढ़ली, मंदवाड़ी, जसौला, सिकंदरपुर आदि गांव पड़ते हैं। यह मार्ग आगे फलावदा जाकर मिलता है, लेकिन इस मार्ग की कोई जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहा है। यातायात की व्यवस्था न होने के कारण यहां के बच्चों को स्कूल पढ़ने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खतौली से चांदसमद होते हुए फलावदा मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। फिर भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। मार्ग के मुद्दे को लेकर कई बार सांसद डॉ. सजीव बालियान से भी मिला गया, लेकिन उन्होंने भी इस मामले की फाइल लखनऊ पड़े होने की बात की। समय सिंह खारी ने कहा कि जो विकास कराएगा, वोट का हकदार भी वही होगा। इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि विकास होना चाहिए। बैठक किसी राजनीतिक मुद्दे पर नही की जा रही है, यह विकास के मुद्दे पर है। बैठक में ब्रजेश पूर्व प्रधान, डॉ ओमपाल प्रधान, चंगेज खां प्रधान, प्रमोद कढ़ली, रामवीर प्रधान, रतन सिंह, रविंद्र, घसीटू सिंह, प्रदीप सिंह, निर्मल, राजवीर, रणवीर सिंह, विरेंद्र खारी, मोनू, प्रवीन, भूरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed