फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Where there is harmony of truth and devotion, God comes there.

जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय, वहां आते हैं भगवान

Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Where there is harmony of truth and devotion, God comes there.
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास सीताराम त्रिपाठी ने कहा कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है।
विज्ञापन

श्री मां शाकंभरी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में आर्य कन्या पाठशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सीताराम त्रिपाठी ने नंद उत्सव, गिरीराज पूजन एवं छप्पन भोग का महोत्सव का वर्णन किया। गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने इंद्र के लिए हो रहे यज्ञ को बंद करा दिया और कहा कि जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल मिलता है। ऐसा होने के बाद इंद्र गुस्सा हो गए और भारी बारिश करना शुरू कर दिया। नंद गांव में इससे त्राहि-त्राहि मचने लगी तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को ही उठा लिया। नंद गांव के लोग सुरक्षित हो गए। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा का क्रम शुरू हुआ। गोवर्धन भगवान की पूजा सभी भक्तों को विधि विधान से कराई गई। इसके अलावा भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोर लीला का प्रसंग भी विस्तार पूर्वक समझाया। इस दौरान संजय सिंघल, अंकुर सिंघल, पंकज गोयल, अनिल कुमार, बोबी शर्मा, अंकित गर्ग, अजय मित्तल, अमित मित्तल, वैभव वर्मा, दीपक गोयल, राघव गर्ग, लवी सोनी, मयंक गर्ग, मोहित गोयल, मोनू ,पंकज तायल, तपन गर्ग, प्रिंस गर्ग, प्रियांशु गर्ग, राहुल बंसल, राजन सोनी, संदीप सिंघल, शिवम सोनी, शोभित सिंघल, विकास गुप्ता, विशाल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed