फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Where the tree was cut, the Shivling came out there

जहां काटा गया था पेड़, वहां निकला शिवलिंग

Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Where the tree was cut, the Shivling came out there
कोर्ट रोड पर वृक्ष काटने के स्थान पर निकला शिवलिगं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोर्ट रोड पर खड़े 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को रात में काट लिया गया
विज्ञापन

प्राकृतिक शिवलिंग और एक रुपये का सिक्का मिलने का दावा, पूजा शुरू
समाजसेवी मनीष चौधरी दी तहरीर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोर्ट रोड पर खड़े 50 साल पुराने हरे-भरे पीपल के पेड़ को काटने पर लोगों में रोष व्याप्त है। समाजसेवी मनीष चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दावा किया है कि पेड़ की जड़ से प्राकृतिक शिवलिंग निकला है। इसके बाद मंत्रोच्चार के बाद पीपल का पौधा लगाया गया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित गांधी आश्रम के सामने करीब 50 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को किसी ने रातों-रात काट दिया। समाजसेवी मनीष चौधरी ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि 3-4 महीने पहले भी इसी जगह स्थित एक पिलखन का पेड़ काट दिया गया था, उस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस पीपल के पेेड़ को काटकर भी हिंदू समाज के लोगों की आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने दावा किया कि मौके पर प्राकृतिक शिवलिंग और एक रुपये का सिक्का मिला। इसके मंत्रोच्चार के बाद वहां पीपल का पौधा लगाया गया। इस दौरान अर्चक पुरोहित संघ के पंडित बृज बिहारी अत्री, कश्यप समाज समिति से नवीन कश्यप और युवा विकास समिति से हंसराज कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना अनुमति के पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। - कन्हैया पटेल, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed