फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the clouds started raining, arrangements were made.

Muzaffarnagar News: बादल बरसने लगे तो पानी-पानी हो गए इंतजाम

Sun, 30 Jun 2024 05:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
When the clouds started raining, arrangements were made.
मुजफ्फरनगर। गर्मी से बेहाल लोगों को झमाझम बारिश से राहत मिली। बादल 38.2 मिमी बरसे तो पालिका के इंतजाम भी पानी-पानी हो गए और प्रमुख मार्गों पर जलभराव से कई जगह जाम लग गया। नालों का कचरा सड़कों पर पहुंच गया, जिससे लोगों को गंदे पानी के बीच से ही गुजरना पड़ा। शनिवार से बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33.5 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बिजली कट ने परेशानी और बढ़ा दी। शनिवार सुबह करीब दस बजे आसमान में बादल छाए और पौने 11 बजे शहर के साथ अन्य स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई। गभग डेढ़ घंटे तक बारिश ने पालिका के इंतजाम की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नालों का पानी और कचरा सड़कों पर बहने लगे। शिव चौक के चारों तरफ पानी भर गया। रुड़की रोड पर जाम की स्थिति बन गई और जलभराव से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। शहर के खालापार में जाम लग गया। बारिश थमी तो कचरा सड़क पर फैला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुढ़ाना के जौला गांव के ग्रामीण लियाकत, सदाकत, नसीम व प्रवेज आदि ने बताया कि भारी बारिश के कारण जौला गांव के कुछ मोहल्ले में पानी भर गया है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं।
फसलों के लिए बरसा सोना
बुढ़ाना। बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। किसान कुलदीप मलिक, मुकेश मलिक, अमित मलिक व थाम सिंह ने कहा कि इस बारिश से फसल में बहुत लाभ मिलेगा। भीषण गर्मी के कारण किसानों की गन्ना, ज्वार व सब्जी आदि की सभी फसलें बर्बाद होने लगी थी। बारिश से सभी फसलों में लाभ मिलेगा।

जिला अस्पताल क्षेत्र की विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल बिजलीघर के उपखंड अधिकारी इंजीनियर आईपी सिंह ने बताया कि रविवार को कुछ क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर के मल्लूपुरा, गंगा रामपुरा, रुड़की रोड, घास मंडी, कच्ची सड़क, सरवट गेट, पाल धर्मशाला, जिला अस्पताल परिसर, रामपुरी, लद्धावाला क्षेत्र में विद्युत पोल जर्जर तारों को हटाकर नए तार बिछाने का कार्य होगा। ऐसे में जिला अस्पताल बिजली घर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सप्लाई विद्युत लाइन पर कार्य कराया जाएगा। इस कारण 30 जून को शाम तीन से चार बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed