फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When children grow up, be their mentor: Vijay

बच्चे जब बड़े हो जाएं तो उनके सलाहकार बन जाओ: विजय

Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
When children grow up, be their mentor: Vijay
राम कथा सुनाते विजय कौशल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री राम कथा के छठे दिन कथा व्यास संत विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि अयोध्या कांड की आठ पंक्तियां मनुष्य याद कर ले तो उसे जीवन में किसी तरह का कष्ट नहीं सहना पड़ेगा। धन आए या ना आए लेकिन दरिद्रता जरूर चली जाएगी। क्योंकि जहां नित्य प्रति ठाकुर जी की सेवा होती है वहां उत्सव जैसा माहौल होता है।
विज्ञापन

अयोध्या कांड का प्रसंग श्रद्धालुओं के बीच रखते हुए मानस मर्मज्ञ संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि भगवान के अवध में आने के बाद गलियों में लड्डू लुढ़कने लगें। दिन रात सुखों की घनघोर वर्षा होने लगी। पुण्य के मेघ बरसने लगे। रिद्धी सिद्धी की नदियों में बाढ़ आ गई। विधाता ने इतना वैभव बरसा दिया कि शब्द से उसका वर्णन ही नहीं किया जा सकता है। सबसे ठाट बाट तो भगवान के मुखचंद्र के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। भगवान को इस बात से थोड़ी चिंता हो गई। अयोध्यावासियों की ये खुशी कामचंद्र की ओर न ले जाए।
विज्ञापन

विजय कौशल महाराज ने कहा कि दशरथ कोई सामान्य मनुष्य नहीं हैं। सद्गुणों के महासागर हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास जब पैसा बढ़ाता है, तो सबसे पहले भगवान को छोड़ देता है। बस टाइम नहीं कटता व टाइम नहीं मिलता का बहना बनाता है। टीवी देखने व अखबार पढ़ने की फुर्सत उन्हें मिलती है। उन्होंने कहा कि आप सब बस एक प्रश्न मन से करो कि भगवान के प्रति कितना आदर है। विजय कौशल महाराज ने कहा कि बच्चे जब बाल बच्चेदार हो जाएं तो माता पिता को दखल की बजाए सलाहकार की भूमिका निभानी चाहिए। बड़ा वह है, जो छोटों को बड़प्पन का एहसास कराये। कल यानी आज कथा प्रात: दस बजे से शुरू होगी। फूलचंद कंसल, अनिल कंसल, भीम कंसल, गीता रानी, नीलम कंसल, अंजना कंसल, पुनीत, नवीन, गौरव, अंकित कंसल के साथ-साथ पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, अनिल तायल, रघुराज गर्ग, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, रानू आदि रहे।

भोपा रोड पर आयोजित राम कथा में झूमते श्रद्धालु।

भोपा रोड पर आयोजित राम कथा में झूमते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed