फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When Balyan arrived to meet Tikait, the political temperature changed

टिकैत से मिलने पहुंचे बालियान तो बदला सियासी तापमान

Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
When Balyan arrived to meet Tikait, the political temperature changed
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
टिकैत से मिलने पहुंचे बालियान तो बदला सियासी तापमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना। करीब एक घंटे की मुलाकात में पिछले एक साल से दोनों पक्षों के बीच चला आ रहा गतिरोध भी टूट गया। चुनावी माहौल में हुई मुलाकात के लोगों ने दिनभर अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाले। लखनऊ और दिल्ली तक की नजर मुलाकात पर टिकी रही।
किसान आंदोलन के कारण बदले माहौल में करीब एक साल से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के बीच संवाद टूटा नजर आ रहा था। सोमवार को संजीव बालियान, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान, चौधरी साहब सिंह और राजू अहलावत सिसौली स्थित टिकैत के आवास पर पहुंचे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात कर कंधे में लगी चोट और आपरेशन के विषय में जानकारी ली। पिछले दिनों ही भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने रालोद के बुढ़ाना प्रत्याशी राजपाल बालियान को चुनाव चिह्न दिया था, जिसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री की टिकैत से मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

रालोद-भाजपा में व्हाट्सएप वार
टिकैत और बालियान की मुलाकात के बाद रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच व्हाट्सएप वार हुई। दोनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने हिसाब से मुलाकात का मतलब निकाला। मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे। इस दौरान कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। टिकैत के स्वास्थ्य और चोट के विषय में ही बातें होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत हमारी खाप के चौधरी : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत हमारी खाप के चौधरी हैं। पिछले दिनों उन्हें चोट लग गई थी, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने सिसौली गया था। किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

हमारे दरवाजे सबके लिए खुले : टिकैत
भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि घर पर भाकियू अध्यक्ष का हाल जानने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों लोग पहुंच रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी आए थे। किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed