{"_id":"62474916b6742306fb7f98dd","slug":"what-a-fear-this-vaccine-was-made-for-our-protection-muzaffarnagar-news-mrt5827883115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा डर, यह टीका तो हमारी सुरक्षा के लिए बनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा डर, यह टीका तो हमारी सुरक्षा के लिए बनाया गया
विज्ञापन
वैक्सीनेशन कैम्प में छात्र निर्वाण को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के टीके को लेकर बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। टीकाकरण केंद्रों पर अपनी बारी आने पर उत्साहित बच्चे टीका लगवा रहे हैं। अभिभावकों और शिक्षकों की प्रोत्साहन देने वाली भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
शुक्रवार को रुड़की रोड स्थित शारदेन स्कूल में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण कैंप लगाया गया। टीका लगवाने पहुंची कक्षा सात की छात्रा वैदेही ने कहा कि मम्मी-पापा और शिक्षकों ने टीकाकरण के लाभ उन्हें गिनाए हैं। किसी तरह का डर नहीं लग रहा है। शुरूआत में थोड़ी सी हिचकिचाहट थी, जिसे शिक्षकों ने दूर कर दिया।
छात्र निर्वाण जैन ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य पहले ही टीका लगवा चुके हैं, जिस कारण उन्हें टीके के बार में जानकारी थी। इस वजह से डरने का कोई मतलब नहीं है। मन में कोई भय या भ्रम की स्थिति नहीं है, बल्कि वह खुश है कि टीके की सुरक्षा भी अब उसे मिल गई है।
विज्ञापन
कक्षा सात के छात्र आर्यन राघव बोले कि पहले परिवार के अन्य सदस्यों का टीकाकरण हुआ था, तब से वह टीके के बारे में जानता है। टीका लगवाने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
छात्रा नमरा ने कहा कि टीके को लेकर शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया। कक्षा में बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए गए, जिस कारण वह टीके को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे।
सबके लिए टीकाकरण जरूरी : आलम
शहर काजी तनवीर आलम का कहना है कि बच्चों को अधिक से अधिक टीके लगवाने चाहिए। कोरोना से बचाव के टीके से किसी तरह का नुकसान नहीं है। सरकार ने पूरी जांच के बाद ही यह टीका बच्चों के लिए जारी किया है।
टीकाकरण तो सुरक्षा चक्र जैसा : ओमानंद
शुकदेव पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि टीकाकरण बच्चों के लिए सुरक्षा चक्र जैसा है। सभी लोगों को अपनी बारी आने पर टीका लगवाना चाहिए। इस टीके ने लोगों की जान बचाने का कार्य किया है।

शारदेन स्कूल मे वैक्सीनेशन कैम्प में टीका लगवाता छात्र आर्यन राधव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शारदेन स्कूल के वैक्सीनेशन कैम्प में टीकाकरण को उत्साहित दिखे विद्वार्थी व अभिभावक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शारदेन स्कूल के वैक्सीनेशन में कैम्प में छात्रा वैदही को टीका लगाते स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR