फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Were planning to carry out some big incident

तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक व तमंचे बरामद

Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Were planning to carry out some big incident
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश - फोटो : DEVBAND
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे व एक चोरी की बाइक बरामद की है। तीनों बदमाशों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि धारुवाला मार्ग पर कुछ संदिग्ध खड़े हुए हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची और फतेहपुर गांव निवासी नीटू, शुभम और मोंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक, तीन तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश शुभम पर सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जनपद के कई थानों में नौ, मोंटी पर तीन और नीटू पर चार मुकदमे दर्ज हैं। कई मामले इन पर हत्या और हत्या का प्रयास किए जाने के आरोप में भी चल रहे हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के साथ ही एसआई धीरज सिंह, राजीव, कांस्टेबल राहुल त्यागी, सचिन, तुषार अधाना और रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed