फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Welcome to Tokyo Olympics Awareness Relay

टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का स्वागत किया

Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Tokyo Olympics Awareness Relay
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरुकता रिले का स्वागत करत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का स्वागत किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बरेली से निकाली गई टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले का शनिवार सुबह जनपद में पहुंचने पर खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इस दौरान जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मशाल लेकर रैली निकाल कर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

टोक्यो ओलंपिक में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले बरेली से 23 जुलाई से प्रारंभ हुई है, जो चार अगस्त तक प्रदेश के 51 जनपदों में 3625 किमी की दूरी तय करेगी। टोक्यो रिले जागरूकता दल में शामिल रविकांत मिश्रा, रतन गुप्ता, लाखन सिंह, दीपक गुप्ता और शरद गुप्ता शनिवार सुबह जिले में पहुंचे। सुबह सात बजे चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया गया। उपक्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा का स्वागत किया। मासूम चौधरी ने रतन गुप्ता का, नवीन चौधरी ने शरद गुप्ता, रामपाल ने लाखन सिंह तथा संजीव बालियान ने दीपक गुप्ता को बुकें भेंटकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्टेडियम में खिलाड़ियों ने भी मशाल रिले का स्वागत किया। खिलाड़ियों ने स्टेडियम से जीटी रोड तक मशाल लेकर रैली भी निकाली। यहां से जागरूकता मशाल रिले सहारनपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान मनोज पुंडीर, रेनू रानी, अजय जैमनी, यशपाल, कुशलपमाल, सतीश कुमार, रोशन लाल, पवन कुमार, सैफी आलम, अरुण टंडन, मनोज बालियान, विश्वदीप, नरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed