{"_id":"61cc9d5a3a07a836fb6037a8","slug":"welcome-the-new-year-with-devotion-to-jinendra-prabhu-devband-news-mrt571162559","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनेंद्र प्रभु की भक्ति से नववर्ष का स्वागत करें युवा : सुविधानंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनेंद्र प्रभु की भक्ति से नववर्ष का स्वागत करें युवा : सुविधानंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। जैन संत क्षुल्लक श्री 105 सुविधानंदी महाराज ने पश्चिमी नववर्ष का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार करने की शिक्षा दी। उन्होंने युवाओं से जिनेंद्र प्रभु की भक्ति से नववर्ष का स्वागत करने की अपील की।
श्री दीनानाथ जैन अतिथि भवन में बुधवार को जैन संत सुविधानंदी महाराज ने कहा कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ने के कारण युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा जब तक हम अपने धर्म को समझकर सही रास्ता नहीं चुनेंगे तब तक ऐसे ही भटकते रहेंगे। उन्होंने समाज के युवाओं से जिनेंद्र प्रभु की भक्ति करने के साथ नववर्ष का स्वागत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने का महत्व समझाया। सुबह के समय मंदिर सरागवाड़ा में श्रीजी का अभिषेक जबकि सायंकाल आरती एवं गुरुभक्ति की गई। यहां मनोहारी भजनों से समस्त वातावरण भक्तिमय बन गया। सुबह की आहारचर्या विनय कुमार व विभोर जैन के आवास पर हुई। इस मौके पर सुदेश जैन, प्रांशु जैन, मुनेश जैन, अक्षत जैन, रजनीश जैन, रजत जैन, सिद्धांत जैन, अखिल जैन आदि रहे।