फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Welcome the new year with devotion to Jinendra Prabhu

जिनेंद्र प्रभु की भक्ति से नववर्ष का स्वागत करें युवा : सुविधानंदी

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Welcome the new year with devotion to Jinendra Prabhu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। जैन संत क्षुल्लक श्री 105 सुविधानंदी महाराज ने पश्चिमी नववर्ष का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार करने की शिक्षा दी। उन्होंने युवाओं से जिनेंद्र प्रभु की भक्ति से नववर्ष का स्वागत करने की अपील की।

श्री दीनानाथ जैन अतिथि भवन में बुधवार को जैन संत सुविधानंदी महाराज ने कहा कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ने के कारण युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा जब तक हम अपने धर्म को समझकर सही रास्ता नहीं चुनेंगे तब तक ऐसे ही भटकते रहेंगे। उन्होंने समाज के युवाओं से जिनेंद्र प्रभु की भक्ति करने के साथ नववर्ष का स्वागत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने का महत्व समझाया। सुबह के समय मंदिर सरागवाड़ा में श्रीजी का अभिषेक जबकि सायंकाल आरती एवं गुरुभक्ति की गई। यहां मनोहारी भजनों से समस्त वातावरण भक्तिमय बन गया। सुबह की आहारचर्या विनय कुमार व विभोर जैन के आवास पर हुई। इस मौके पर सुदेश जैन, प्रांशु जैन, मुनेश जैन, अक्षत जैन, रजनीश जैन, रजत जैन, सिद्धांत जैन, अखिल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed