फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weight of 50 kg caught at Nirmana sugarcane weighing center

Muzaffarnagar News: निरमाना गन्ना तौल केंद्र पर पकड़ी 50 किलोग्राम की घटतौली

Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Weight of 50 kg caught at Nirmana sugarcane weighing center
- जिला गन्ना अधिकारी ने तौल लिपिक का लाइसेंस निलंबित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ राजेश धर द्विवेदी ने जिले के कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और तौल केंद्रों की स्थिति को देखा। 50 किलोग्राम की घटतौली मिलने पर डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर के निरमाना क्रय केंद्र के तौल लिपिक का तौल लाइसेंस निलंबित किया।
जिला गन्ना अधिकारी ने बृहस्पतिवार को डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर के क्रय केंद्र निरमाना तृतीय और आईपीएल तितावी के क्रय केंद्र तावली द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चीनी मिल मंसूरपुर के निरमाना क्रय केंद्र पर स्थापित कांटे की जांच मानक बांट से करने पर 50 किलोग्राम कम वजन पाया गया। मौके पर मानक बांट उपलब्ध नहीं थेप् तौल लिपिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि मानक बांट गांव में रखे हुए हैं। क्रय केंद्र पर प्रतीक्षा कर गांव से मानक बांट को मंगाकर कांटे की जांच की गई। जांच में वजन कम पाया गया। इस पर तौल लिपिक हरेंद्र कुमार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, चीनी मिल तितावी के क्रय केंद्र तावली द्वितीय पर तौल सही मिला। मगर, पूरे क्रय केंद्र पर धूल की भरमार पाई गई। निरीक्षण में खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed