{"_id":"695eaa0c497b0eee8b0a63c7","slug":"weather-news-muzaffarnagar-news-c-26-1-smrt1048-157084-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इस मौसम में अब तक सबसे ठंडा रहा बुधवार का दिन, तापमान तीन डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इस मौसम में अब तक सबसे ठंडा रहा बुधवार का दिन, तापमान तीन डिग्री गिरा
विज्ञापन
शामली। जिले में इस मौसम का बुधवार को सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह को कोहरे के साथ शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड बनी रही। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में अब तक सबसे कम है।
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को शीतलहर चलने के साथ कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन वह बेअसर रही। बुधवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा। कोहरे व शीतलहर को देखते हुए लोगों को धूप न निकलने की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर 12 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया लेकिन 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। लोग जगह-जगह पर अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में अब तक सबसे कम है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर सात डिग्री सेल्सियस बना रहा।
मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन शीत लहर चलने व कोहरा छाने के आसार हैं।
सांस व हृदय रोगी करें ठंड से बचाव
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ठंड के मौसम में सांस व हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में इस तरह के रोगियों को सुबह व शाम को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ज्यादातर समय घर पर ही रहें और बहुत जरूरी होने पर ऊनी व गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। शुगर, ब्लड प्रेशर व कोलस्ट्रॉल वाले मरीजों को भी एहतियात बरतनी चाहिए। समय-समय पर जांच कराते रहें और पहले से चल रही दवाओं को नियमित रूप से लेते रहें।