फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weather hit, 16 thousand sick reached district hospital in five days

मौसम की मार, पांच दिन में जिला अस्पताल पहुंचे 16 हजार बीमार

Sat, 27 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather hit, 16 thousand sick reached district hospital in five days
जिला चिकित्सालय में ओपीडी पर उमडी मरीजों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- वायरल, पेट दर्द और त्वचा के रोगियों की संख्या सबसे ज्यादा
विज्ञापन

- 60 मरीजों को रोजाना किया जा रहा अस्पताल में भर्ती
- डॉक्टरों ने कहा कि बदलते मौसम में सावधानी जरूरत बरतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पांच दिन में जिला अस्पताल में 16 हजार 282 मरीजों ने उपचार कराया। अधिकतर मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और नजले-जुकाम के हैं। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में पर्ची बनवाने से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि रोजाना जितने पुराने मरीज परामर्श ले रहे है, उससे ज्यादा नए मरीज अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे है। करीब 60 मरीजों को रोजाना भर्ती किया जा रहा है।
मच्छरों से करें बचाव, ताजा भोजन करें
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि बदलते मौसम मेें अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिस जगह वह रहते है, वहां की साफ-सफाई होनी चाहिए। लोगों का इस बात का भी ध्यान रखना है, उनके आस-पास कई दिनों से पानी तो जमा नहीं है। ठंडा पानी पीने से परहेज करें। पानी को उबालकर रख लें और उसे ही इस्तेमाल करें। फलों को धोकर ही उनका सेवन करें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। किसी भी तरह का बासी खाना या फिर बाहर का खाना खाने से भी बचें। जो भी खाएं, वह ज्यादा तला-भुना ना हो। हरी सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

ऐसे लग रही अस्पतालों में मरीजों की कतार
तिथि नए मरीज पुराने मरीज
20 अगस्त 1785 1071
22 अगस्त 2394 1484
23 अगस्त 1945 1214
24 अगस्त 1957 1369
25 अगस्त 1752 1261
बदलते मौसम से लोग हो रहे बीमार
फिलहाल मौसमी बीमारी चल रही है। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार के ही हैं। मरीजों को दवाइयां दी जा रही है। जिस मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होती है, उसे भर्ती भी किया जा रहा है। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed