फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weapons recovered from Meenakshi Chowk

उग्र भीड़ के भागने पर मीनाक्षी चौक से बरामद हुआ था भारी असलहा

Mon, 30 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Weapons recovered from Meenakshi Chowk
उग्र भीड़ के भागने पर मीनाक्षी चौक से बरामद हुआ था भारी असलहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव के दौरान भीड़ के भागने के बाद मीनाक्षी चौक व आसपास क्षेत्र में भारी असलहा बरामद हुआ था। इससे साफ है कि भीड़ की आड़ में शरारती तत्व शहर में शांति व्यवस्था भंग करने की फिराक में पहले से ही लगे थे। अब एसआईटी इसकी पड़ताल में लग गई है। उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज के साथ ही सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।
सीएए को लेकर 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसमें पथराव, तोड़फोड़, फायरिंग के साथ ही 50 से अधिक वाहनों में आगजनी भी की गई थी, जिन स्थानों पर हिंसा हुई, उनमें मीनाक्षी चौक भी शामिल था। उपद्रव थमने के बाद मीनाक्षी चौक क्षेत्र से भारी तादाद में अवैध असलहा बरामद हुआ था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मीनाक्षी चौक व उसके आसपास क्षेत्र से उपद्रवियों के भागने के बाद छह तमंचे, चार देशी बंदूक व राइफलें, एक पिस्टल, तीन चाकू, तीन तलवारें, चार पेट्रोल की बोतलें, 56 कारतूस, एक मिस कारतूस और चार चली हुईं बुलेट आदि शामिल थे। उक्त सभी असलहा को पुलिस ने बरामद कर लिखापढ़ी में शामिल कर लिया था। इतनी बड़ी तादाद में असलहा बरामद होने से साफ है कि भीड़ में शामिल कुुछ ऐसे भी तत्व थे, जो शहर की शांति व्यवस्था भंग करना चाहते थे। संभवत: यही लोग भीड़ को हिंसा करने के लिए भी उकसा रहे थे, ताकि वे अपने कुत्सित मंसूबों को अंजाम तक पहुंचा सकें। अब पुलिस और एसआईटी इन अराजक तत्वों की पहचान करने में जुट गई हैं कि आखिर वे कौन लोग थे और कहां से असलहा लेकर आए थे।
विज्ञापन

बरामद असलहा किया गया एसआईटी को हैंडओवर
मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक क्षेत्र से बरामद किया गया सभी अवैध असलहा एसआईटी के सुपुर्द कर दिया गया है। रविवार को इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव ने शहर कोतवाली पहुंचकर सभी अवैध असलहा अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद सील कर कोतवाली के मालखाने में ही संरक्षित करा दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि एसआईटी ही उपद्रव के सभी मुकदमों की जांच कर रही है, जिसके चलते बरामद असलहा भी उनकी सुपुर्दगी में ही दे दिया गया है। जांच के दौरान एसआईटी इसे भी विवेचना में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों की खंगाली जा रही कॉल डिटेल
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर बवाल करने वाले उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज के साथ ही सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए शहर के हिंसा से प्रभावित मदीना चौक, कच्ची सड़क व मीनाक्षी चौक के आसपास क्षेत्र में उपद्रव के दौरान सक्रिय मोबाइल और उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रहीं हैं।

अब तक पांच उपद्रवी किए जा चुके चिह्नित
मुजफ्फरनगर। सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के जरिये शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है। चिह्नित किए गए आरोपी खालापार क्षेत्र के रहने वालेे हैं, जो कि घटना के बाद से फरार हैं। उक्त सभी आरोपियों के मोबाइल भी तभी से स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिसके चलते उनकी लोकेशन फिलहाल पुलिस को नहीं मिल पा रही हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि हिंसा के बाद मीनाक्षी चौक पर बड़ी तादाद में अवैध असलहा बरामद किया गया था। जाहिर है कि इस असलहा को भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्व ही लेकर आए होंगे, जिन्हें चिह्नित करने के साथ ही उन्हें असलहा मुहैया कराने वाले और इस पूरी साजिश को रचने वाले लोगों को भी चिह्नित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed