फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We will remove the scatter in assembly elections: Kamal Tyagi

आगामी विधानसभा में बिखराव को दूर करेगा त्यागी समाज : कमल त्यागी

Sun, 07 Feb 2021 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
We will remove the scatter in assembly elections: Kamal Tyagi
युवा त्यागी जागरण मंच के महासम्मेलन में अतिथि को सम्मानित करते पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। युवा त्यागी जागरण मंच के महासम्मेलन में रविवार को वक्ताओं ने कहा कि त्यागी समाज वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। इसे दूर करने के लिए समाज के बिखराव को आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व दूर करना होगा।
विज्ञापन

मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वेट हॉल में युवा त्यागी जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित महासम्मेलन में कमल त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के लोगों को राजनीतिक दलों की विचारधारा को छोड़कर समाज की विचारधारा को अपनाना होगा। चरथावल के चेयरमैन सत्येंद्र त्यागी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को त्यागी समाज को आगे बढ़ाने पर विचार करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में त्यागी समाज उसी राजनीतिक दल को सहयोग करेगा जो समाज के लोगों को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद त्यागी ने की तथा संचालन विकास त्यागी ने किया। महासम्मेलन में अनिल त्यागी, मणिकांत त्यागी, विनोद त्यागी, सुमित त्यागी, रविकांत त्यागी, विक्की त्यागी व सौरभ त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed