{"_id":"600b161a8ebc3e2e6f0174dc","slug":"we-will-also-celebrate-republic-day-will-take-out-tractor-parade-muzaffarnagar-news-mrt521838022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस भी मनाएंगे, ट्रैक्टर परेड भी निकालेंगे: प्रमोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस भी मनाएंगे, ट्रैक्टर परेड भी निकालेंगे: प्रमोद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी मनाएंगे और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर परेड भी निकालेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस भी मनाएंगे और किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रत्येक तहसील तक ट्रैक्टर रैली निकालते हुए तहसील पर झंडारोहण करेंगे।
सपा कार्यालय पर 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली की तैयारी के लिए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व प्रमुख नेताओं की मीटिंग में प्रमोद त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों के दबाव में तीनों कृषि कानून को वापस लेने के बजाय नई-नई शर्तें आंदोलनकारी किसानों के सामने रख रही है। किसानों की शहादत पर भी भाजपा सरकार को संवेदना नहीं है। समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी मनाएगी तथा आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में प्रत्येक तहसील क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकालकर झंडारोहण करेगी। बैठक में सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, सत्यवीर त्यागी, पं. सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, नौशाद अली, मुन्ना ककराला, गय्यूर चौधरी, इरशाद जाट, इकराम प्रधान, सादिक चौहान, वीरेंद्र तेजियान, सुरेश चंद पाल, डा. इसरार अल्वी, फिरोज अंसारी, अरशद मलिक, संदीप धनगर, नवेद रंगरेज, तारीक त्यागी आदि मौजूद रहे।