{"_id":"601c3ff28ebc3e4c7e5fcc30","slug":"we-live-a-life-of-honor-only-because-of-martyrs-kapil-muzaffarnagar-news-mrt5237712189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदो के कारण ही हम सम्मान की जिंदगी जी रहे: कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदो के कारण ही हम सम्मान की जिंदगी जी रहे: कपिल
विज्ञापन
चौरा-चौरी महोत्सव में सम्मानित शहीदों के परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहीदों के कारण ही हम सम्मान की जिंदगी जी रहे: कपिल
मुजफ्फरनगर। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में शहीद स्मारक पर शाम के समय दीप प्रज्वलित कर लोगों ने नमन किया। स्कूली बच्चों और पुलिस बैंड ने धुन बजाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों को हमें नमन करना चाहिए। उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने के कारण ही आज हम आजाद भारत में स्वतंत्रता के साथ और सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं।
नुमाइश मैदान में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में बृहस्पतिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में कपिल देव ने कहा कि चौरी चौरा की घटना भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जोश व पराक्रम का इतिहास है। देश की आजादी के इतिहास में अपना अलग महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हम जिस क्षेत्र में भी हैं, अपने हृदय में देश की सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए बलिदान की भावना को जागृत करें। देश के सुरक्षित रहने से ही हम सब सुरक्षित हैं। देश शक्तिशाली और समृद्ध होगा तो हम सब भी शक्तिशाली और समृद्ध होंगे।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के परिप्रेक्ष्य में कहा कि हमें उन वीर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और आदर्शों को सदैव याद रखना होगा, जिनके तहत हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक वर्ष तक मनाया जाएगा। पूरे वर्ष भव्य कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सभासद विजेंद्र पाल, मनोज वर्मा, बॉबी, पुष्पराज, हनी पाल, कैप्टन प्रवीण, उद्यमी भीमसेन कंसल, निशांत जैन, अनिल, होती लाल शर्मा, मनोहर लाल, प्रेरणा मित्तल, बीना शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि देकर शहीदों को नमन किया। एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसडीएम दीपक कुमार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नुमाइश मैदान में शहीद स्मारक पर सामूहिक वन्देमातरम गीत के दौरान मौजूद विधायक व प्रशासनिक अधिका?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नुमाइश मैदान में शहीद स्मारक पर राष्ट्रगीत की धुन बजाती स्कूली छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नुमाइश मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते एसएसपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन