फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We know both to shoot and to make shoes: Chandrashekhar

हम जूता मारना और बनाना दोनों जानते हैं : चंद्रशेखर

Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
We know both to shoot and to make shoes: Chandrashekhar
मुजफ्फरनगर : चरथावल के पावटी खुर्द में आयोजित बैठक को संबोधित करते आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हम जूता मारना और बनाना दोनों जानते हैं : चंद्रशेखर
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा मुनादी कराकर धमकी देना समाज का अपमान है। ऐसा पहले गुलाम भारत में होता था। आजाद भारत में तुगलकी फरमान नहीं चलेंगे। किसी के दबाव में देश नहीं चलेगा। हम जूते बनाना और मारना दोनों जाते हैं।
दो दिन पूर्व पावटी खुर्द गांव में कुख्यात विक्की त्यागी के पिता की ओर से मुनादी कराकर अनुसूचित वर्ग के लोगों को धमकी देने का मामला तूल पकड़ रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन बुधवार शाम को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गांव में समाज के लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने रविदास मंदिर में बैठक में कहा कि मुनादी कराकर समाज के लोगों को डोल अथवा समाधि नहीं जाने का ऐलान समाज को तोड़ने वाला है। ऐसे लोग समाज और गांव में झगड़ा कराना चाहते है।
विज्ञापन

आजादी से पहले मुनादी हमारे समाज के लोगों के लिए होती थी। उसमें हमारे लिए फरमान जारी होते थे कि हम मंदिर नहीं जाएंगे, लेकिन बाबा साहेब ने हमें पढ़ने लिखने का अधिकार दिया है। डॉ. आंबेडकर कहते थे पढ़ने पर ध्यान दें। हम लड़ना नहीं, आगे बढ़ना चाहते है। जब तक मैं जिंदा हूं, शोषित और वंचित समाज का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम संविधान का पालन करने वाले है। नौजवान अपनी सोच बदलें। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है, बल्कि अन्याय के खिलाफ है। चुनाव से पहले दलितों को हिंदू बताया जाता है। पीएम पैर धोते है, सीएम दलितों के यहां खाना खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये रहे मौजूद
बबली चौधरी, अक्षय कुमार, टीटू, प्रधान अजित सिंह, पूर्व प्रधान पुत्र दानिश, सावन कुमार, शुभम कुमार, अंकुर कुमार, गौरव आदि मौजूद रहे।
-----
वीडियो बनाने वाले को धमकी दी जा रही
चंद्रशेखर ने बताया कि उनकी जानकारी मिली है, जिस बच्चे ने वीडियो बनाई, उसे देखने की धमकी दी जा रही है। हम देखना अच्छी तरह जानते है। वीडियो बन गई, तो कार्रवाई हो गई, अन्यथा पुलिस शिकायत तक दर्ज नहीं करती। संविधान के विरोध में अन्याय करने वालों को सहना भी पड़ेगा। उनके गांव में आने से समाज के लोगों की दहशत दूर होगी।
----
बाबा कहते हैं 24 घंटे आती है बिजली
चंद्रशेखर का भाषण शुरू हुआ, तो माइक नहीं बजा। ग्रामीणों ने बताया बिजली नहीं आने की बात बताई। इस पर उन्होंने कहा बाबा जी कहते हैं 24 घंटे आपूर्ति मिल रही है।

----
बसपा नेताओं ने गांव में पुलिस तैनाती की मांग
आसपा नेता से पहले रविदास मंदिर में बसपा नेता पहुंचे। बसपा से प्रत्याशी रहे सलमान ने कहा मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है, लेकिन अनुसूचित वर्ग के लोगों की दहशत दूर करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed