फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waterlogging on Tomb Road cut off contact of many villages

मकबरा रोड पर जलभराव से कई गांवों का संपर्क कटा

Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Tomb Road cut off contact of many villages
देवबंद (सहारनपुर)। बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार को भी जलभराव के चलते परेशान रहे। वहीं, देवबंद से उत्तराखंड को जोड़ने वाले मकबरा रोड पर भी जलभराव होने से कई गांवों के लोग संपर्क कटने से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया था, लेकिन जलनिकासी नहीं होने से गलियों व खाली पड़े स्थानों पर अभी भी डेढ़ से दो फुट तक पानी भरा हुआ है। इनमें मोहल्ला बेरियान के लोग सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। इनके अलावा मकबरा, दीवालहेड़ी, बन्हेडा खास समेत दर्जन भर गांव को तहसील मुख्यालय एवं उत्तराखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर भी तीन दिन से डेढ़ से दो फुट पानी सड़क और खेतों में जमा है। किसानों को पशुओं का चारा लाने में भी परेशान हो रही है, क्योंकि फसलें पानी में डूबी हैं। उधर, तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित पीएचसी में तीसरे दिन भी जलभराव होने से वहां उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed