{"_id":"65be385d3a55f0b79404cc79","slug":"waterlogging-on-the-road-due-to-choked-drain-pedestrians-worried-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-116235-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। शुगर मिल की दीवार के नीचे बना नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने शुगर मिल अधिकारियों से मिलकर नाले की साफाई कराए जाने की मांग की।
जानसठ मार्ग ओवरब्रिज के बराबर में शुगर मिल की दीवार के नीचे नाला बना है। इसमें शुगर मिल और बरसात के पानी की इसी नाले से निकासी होती है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान नाला चोक हो गया। इस कारण सड़क पर जलभराव हो गया। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए लोग इसी मार्ग से होकर जाते हैं। करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामों के लोगों का भी आवागमन रहता है। विगत कई दिनों से हुए जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों, अन्य लोगों ने शुगर मिल अधिकारियों से बात कर नाला सफाई कराए जाने की मांग की। शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी सुशांत सिंह ने बताया कि नाले में कूड़ा, प्लास्टिक डालने से नाला चोक हो गया था। इसकी सफाई कराई जा रही है।