{"_id":"612149bc8ebc3e799d3a863c","slug":"waterlogging-on-main-roads-and-link-roads-due-to-rain-muzaffarnagar-news-mrt5528082153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर जलभराव
विज्ञापन
बारिश में टूटने से चरथावल मुख्य मार्ग बना तालाब
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मुख्यमार्ग और संपर्क मार्गों पर जलभराव
मुजफ्फरनगर, चरथावल। बारिश के कारण जलनिकासी माकूल नहीं होने से रोहाना-चरथावल मुख्य मार्ग पूरी तरह उधड़ गया है। सड़कों पर गहरे गड्ढों में लोगों का चलना दूभर है। दुपहिया वाहन चालक गंदे पानी में गिरने से जख्मी हो रहे है। संपर्क मार्गों की खस्ताहालत हो गई है।
चरथावल से रोहाना, और मुजफ्फरनगर-थानाभवन मुख्य मार्ग पर अधिकांश रूप से टूट चुका है। रोहाना मार्ग पर बधाई कलां, सैदपुर कलां, बहेड़ी, कसियारा संपर्क मार्ग, पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के प्रबंधक राकेश वशिष्ठ बताते हैं कि बारिश से पहले इस मार्ग पर मामूली गड्ढों को भरा गया था, लेकिन बारिश में पूरी तरह सड़क टूटने से इस मार्ग पर वाहनों को गुजरना मुश्किल हो गया है। चरथावल पोपलर से ओवलोड ट्रॉलों से भी सड़क जल्दी टूट जाती है। थानाभवन मार्ग पर नहर के समीप टूटी सड़क छात्र-छात्राओं के समक्ष परेशानी बढ़ा रहा है। दहचंद के सुधीर शर्मा का मंतव्य है बारिश से पहले भी शासन से बजट मंजूर हुए छह महीने बीत चुके हैं। निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
चरथावल के कारोबारी संदीप कंसल का कहना है चरथावल से दोनों तरफ के मुख्य मार्ग पर टूटने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश से पहले विभाग को सड़कों की सुदृढ़ करना चाहिए था। दधेडू में जल निकासी सही नहीं होने से मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढें आमजन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बे के सिविल इंजीनियर प्रवीण त्यागी का कहना है रोहाना मार्ग पहले से पूरी तरह टूटा था। बारिश ने बुरी तरह बदतर हालत में हो चुका है। विभाग को इस मार्ग से रोजाना उत्तराखंड और कई जनपदों को आवागमन होता है। विभाग को सड़क का निर्माण कराना वक्त की जरूरत है।

बारिश में टूटने से चरथावल मुख्य मार्ग बना तालाब- फोटो : MUZAFFARNAGAR