{"_id":"60edddea8ebc3e55284c3386","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-the-first-rain-of-monsoon-muzaffarnagar-news-mrt547242817","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की पहली बारिश में शहर में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की पहली बारिश में शहर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की पहली बारिश में शहर में हुआ जलभराव
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। शहर समेत जनपद में जोरदार बारिश होने से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। शहर में करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश होने से गलियों और बाजारों में जलभराव हो गया। शहर में नाले और सीवर ओवरफ्लो हो गए। गंदगी और सिल्ट सड़कों पर जमा होने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होनेे से किसानों के चेहरे खिल गए। जिले में 34.4 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई।
मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदला। आसमान में घने काले बादल घिर कर आए। जिससे दोपहर 12 बजे रात जैसा नजारा बना दिया। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे जमकर बारिश शुरू हुई, तो गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। तेज बारिश होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया। शहर में करीब तीन घंटे तक बरसात होती रही।
राहत के साथ बारिश आफत लेकर भी आई। शहर में भारी बरसात से जितनी लोगों को राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शिव चौक पर जलभराव हो गया। दुकानों में पानी घुस गया। मेनहॉल ढक्कन जेसीबी से उठवा कर पानी की निकासी कराई गई। जल भराव से यहां आवागमन भी प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक टाउनहाल, महावीर चौक, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, भगत सिंह रोड, गांधी कालोनी, नई मंडी, अंसारी रोड आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
इन बस्तियों में हुआ जल भराव
शहर में भारी बारिश होने से जनकपुरी, कृष्णापुरी, लद्दावाला, रामपुरी, खालापार, मल्हूपुरा, महमूदनगर, सुभाषनगर के अलावा पॉश इलाके नई मंडी, द्वारिकापुरी, पटेलनगर, गांधी कालोनी में भी जलभराव हो गया। इस बारिश ने नगरपालिका की जल निकासी के दावों को भी आइना दिखा दिया। हालांकि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि नालों की सफाई कराई जा रही है।
फसलों के लिए लाभदायक
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बरसात गन्ने, धान, लोबिया, ज्वार, मक्का आदि की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। बरसात न होने से फसलें प्रभावित हो रही थीं। कीट लगाने की भी आशंका थी।
बरसात में दीवार गिरी
मुजफ्फरनगर। बरसात के दौरान महावीर चौक के पास सिंचाई विभाग की कालोनी की पूर्वी साइड वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। यह गनीमत रही कि दीवार गिरते वक्त बरसात के चलते यहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था।
खतौली में पेड़ गिरने से यातायात बाधित
खतौली। जीटी रोड पर भैंसी भट्ठे के निकट बरसात के दौरान शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात बाधित हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को हटा कर यातायात सुुचारु कराया। संवाद बारिश ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन कुछ ही देर की बारिश में नगर जलमग्न हो गया। गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। जीटी रोड, डाकघर वाली गली, स्टेट बैंक वाली गली, अशोक विहार, रेलवे रोड, बिद्दीवाड़ा, बड़ा बाजार, सराय अगाड़ी, बुढ़ाना रोड, सैनी नगर, होली चौक सहित सभी स्थानों पर पानी भर गया। लोगों के वाहन पानी में डूब गए। संवाद
बारिश से पुरकाजी की सड़कें जलमग्न हुई
पुरकाजी। मंगलवार को करीब तीन घंटे की बारिश से कस्बे के मेन बाजार सहित कई गली मौहल्लों में पानी भर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। नगर चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे में हाइवे पर दो नई पुलिया बनवाकर पानी निकासी के इंतजाम किए हैं। जिनके बनने से इस बार बाजार में बहुत कम पानी भरा है। शंकर लाल, मनीष गुप्ता, शादी राम, कमर आलम आदि व्यापारियों का कहना है कि पहले थोड़ी बारिश से ही बाजार में दुकानों के अंदर पानी भर जाता था। उधर, बारिश से फसलों को भी लाभ मिलने से किसान खुश हैं। किसान नवीन राठी, विवेक राठी, प्रताप सिंह, बिट्टू राठी, मोनू पंवार, नवीन त्यागी, मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि बारिश से गन्ने व धान और चारे सहित सभी फसलों को लाभ हुआ है।