{"_id":"61ec5b453e0a7b6db909e0c8","slug":"waterlogging-due-to-rain-throughout-the-day-life-stopped-muzaffarnagar-news-mrt5743811119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक लगातार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक लगातार बारिश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दिनभर हुई रिमझिम बारिश व सर्दी के चलते शिव चौक पर कमी दिखी लोगो की आवाजाही ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह से शाम तक लागातार हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तक पर आवागमन काफी कम रहा। शीतलहर और बारिश से दिन का तापमान भी गिर गया।
शनिवार को सुबह से ही आकाश में घने काले बादल छाए रहे और बूंदा-बांदी शुरू हुई। सुबह नौ बजे से बारिश प्रारंभ हुई और पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। निरंतर बारिश से लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। अधिकतम लोगों के दिन के कार्य प्रभावित हो गए। बाजार तो खुले, लेकिन सभी दुकानें नहीं खुल पाई। बाजार में बारिश के चलते ग्राहक इक्का-दुक्का ही नजर आए। बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर अपेक्षाकृत काफी कम लोग दिखाई दिए। जिले में बीते बीस दिन से आकाश में बादल छाए हुए है और बीच में तीन दिन तक लगातार बारिश हुई है। अब एक बार फिर बारिश होने से मौसम में ठंड़क बन गई है। वर्षा और शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप बन गया।
सड़कों पर बनी कीचड़ की स्थिति
सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बन गई। आम आदमी का सड़क से चलना दुश्वार हो गया। जिन स्थानों पर गड्ढे वहां पर वाहनों के गिरने की स्थिति भी बनी रही। शहर में ऐसी बहुत सी गलियां और सड़क है जहां पर काम चल रहा है। ऐसे स्थानों पर काफी संख्या में वाहनों के रपटने से लोगों को चोटे भी आई।
विज्ञापन
सब्जी और सरसों की फसल को होगा नुकसान
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया का कहना है कि यह बारिश गन्ने और गेहूं के लिए लाभकारी है। सरसों की फसल को बारिश से नुकसान होगा। फूल वाली सब्जी की खेती को भी नुकसान होगा, अन्य सब्जी की खेती को लाभ होगा।
चीनी मिलों में आएगी नो केन की स्थिति
शनिवार में सुबह से हुई बारिश के चलते किसान अपने खेतों में गन्ने की कटाई, छिलाई और ढुलाई का कार्य नहीं कर पाए। इस कारण चीनी मिलों में नो केन की स्थिति बन सकती है। हालांकि जो गन्ना पहले से छिला हुआ पड़ा है उसकी पूर्ति किसान कर रहे हैं।