फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   water reached Khadar, flood situation

खादर में पहुंचा सोलानी का पानी, बाढ़ के हालात 

Mon, 30 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
 water reached Khadar, flood situation
खादर क्षेत्र में नाव में सवार होकर खेतों पर जाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

पुरकाजी में सोलानी नदी का पानी रविवार को खादर क्षेत्र में पहुंचने से बाढ़ के हालात बन गए। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जंगलों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने से ग्रामीण परेशान हैं। कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को सोलानी नदी से छोड़ा गया करीब छह हजार क्यूसेक पानी रविवार सुबह से ही खादर क्षेत्र तक पहुंच गया। जिससे गांव रामनगर, अलमावाला, रजगल्लापुर, पांचली, शेरपुरए आदि दर्जनों गांवों के जंगल पूरी तरह जलमग्न हो गए। ग्रामीणों के अपने खेतों तक ना पहुंचने के कारण पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा कई गांवों के मुख्य रास्तों पर भी पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हो जाने से ग्रामीणों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं बच्चे स्कूलों तक नहीं पहुंच पाए और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गांव शेरपुर के रपटे पर भी पानी आ जाने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरमीत सिंह, कांता सिंह, बोहड़ सिंह, राजेंद्र पांचली, राजू प्रजापति, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में पानी बढ़ता है, तो रास्ते पूरी तरह बंद हो जाएंगे और पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या के साथ लोग अपने घरों में कैद होकर रह जाएंगे। इस संबंध में तहसीलदार सदर रंजीत सिंह ने बताया कि लेखपालों को बाढ़ चौकियों पर तैनात कर हालात पर नजर रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।

 

क्षेत्र में नाव का इंतजाम कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि पानी धीरे धीरे कम हो रहा है और शीघ्र ही हालात सामान्य हो जाने की संभावना है। उधर, मीरापुर कच्चा-पक्का शिव मंदिर परिसर में बना तीन दरवाजों का एक कमरा बारिश के चलते रविवार सुबह भरभराकर ढह गया।

 

पुजारी राजपाल ने बताया कि कमरे में बछिया बांधी जाती है, जिसे कमरे की जर्जर हालत देख पहले ही निकाल लिया गया था। इसके चलते कमरे ढहने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उधर, कस्बे के ईदगाह रोड पर जलभराव के चलते वहां से आवागमन दूभर हो गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed