फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Watchmen kidnapped and burnt with cigarettes

मुजफ्फरनगर: चौकीदारों का अपहरण कर बाग में ले गए युवक, पहले पीटा फिर सिगरेट से दागा, पुलिस ने चार को दबोचा

Sat, 05 Mar 2022 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Mar 2022 05:41 PM IST
सार

कार सवार चार युवकों ने दो लोगों का अपहरण कर लिया और उन्हें बाग में ले गए। वहां दोनों की पिटाई की और कनपटी पर पिस्टल रखकर उन्हें सिगरेट से दागा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Watchmen kidnapped and burnt with cigarettes
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के गांव बाननगर में हाईवे बाईपास निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने वाले माल की सुरक्षा में तैनात दो चौकीदारों को कार सवार लोग अपहरण कर ले गए। दोनों को बाग में ले जाकर पीटा। पिस्टल कनपटी पर लगाकर गोली मारने की धमकी दी और उन्हें सिगरेट से दागा। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बाननगर के जंगल से हाईवे बाईपास निकल रहा है। निर्माण करने वाली कंपनी ने लाखों का माल सड़क किनारे रखा है। माल की देखभाल के लिए एएस एंड डी सुरक्षा कंपनी के चौकीदारों को छोड़ा हुआ है। गुरुवार रात में फर्रुखाबाद के गांव कोरीखेरा निवासी अनुराग पुत्र सोवरन सिंह व संजय कुमार वहां मौजूद थे। इसी दौरान कार में चार लोग वहां पहुंचे और दोनों से मोबाइल के बारे में बात करने लगे। दोनों ने मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह से पीटा। संजय ने बताया कि हमलावर लोग उसे व उसके साथी को कार में डालकर बाग में ले गए। वहां उसकी कनपटी से पिस्टल लगा दिया और सिगरेट से दागा। उसका फर्जी वीडियो बनाया। उसे कुएं में डालने की धमकी दी। बाद में धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें


रात में ही उन्होंने अपने अधिकारियों को सूचना दी। शुक्रवार को एसपी से शिकायत की, पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। चार आरोपियों रणखंडी देवबंद निवासी आकाश पुत्र अमरदीप, विकास पुत्र अमरदीप, विवेक शर्मा पुत्र रामफूल शर्मा व प्रदीप राणा पुत्र ब्रजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चारों के अलावा पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग: यात्रियों ने देखा ऐसा मंजर, आंखों के सामने जलकर राख हुए दो कोच, देखिए तस्वीरें

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों का चालान कर कोतवाली से जमानत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, पीड़ित संजय ने हमलावर चार-पांच बताए हैं। जबकि मुकदमे में पांच अज्ञात हमलावर दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed