{"_id":"61c4ca19afdb2b5f653dca46","slug":"wasi-ansari-president-in-district-bar-surendra-malik-became-general-secretary-muzaffarnagar-news-mrt5704309152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार में वसी अंसारी अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार में वसी अंसारी अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक महासचिव बने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन में जीत के बाद विजयी चिन्ह बनाते अध्यक्ष व कार्यकारिणी पदधिक?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार में वसी अंसारी अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक महासचिव बने
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव में वसी अंसारी ने अध्यक्ष पद पर 31 मतो से जीत हासिल की है। महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने महासचिव के पद पर बाजी मार ली है। देर रात तक चली मतगणना के बाद दोनो की जीत की घोषणा की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर वसी अंसारी को 772 मत मिले, उन्होंने कड़े संघर्ष में सुरेंद्र कुमार शर्मा को हराया। सुरेंद्र शर्मा को 741 और प्रेमदत्त को 348 मत मिले। महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक विजयी रहे हैं। मलिक को 879 मत मिले, उन्होंने ब्रजबंधु सैनी को हराया। ब्रजबंधु को 655 मत मिले और अनुराग को 324 मत मिले। इसी तरह वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के पद पर निश्चल त्यागी 803 मत पाकर विजयी रहे। देवेंद्र दत्त को 451 और यशपाल सिंह को 506 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 601 मत पाकर श्रवण कुमार सोम विजयी रहे। दीपक कुमार को 130, राजेश कुमारी को 504, शशिप्रभा को 551 मत ही मिल पाए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष से अधिक की प्रेक्टिस के दो पदों के लिए अखिलेश गौतम 656 और महेश पालीवाल 619 मत लेकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष दो पदों के लिए अरूण धारीवाल 966 और सनसवीर बालियान 664 मत लेकर विजयी रहे। सहसचिव के तीन पदों के लिए अब्दुल हक 667, अमित मैनी 1052 और सुनीता देवी 676 मत लेकर विजयी रहे। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए अमित जैन 668, अनुराग 760, अरविंद शर्मा 611, उदयपाल 600, नुसरत आरा 709, हसीन हैदर जैदी 689 मत पाकर विजयी रहे। कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए अंजलि सैनी 928, नईम चौधरी 676, मोहिनी 922, रूबिना अंजुम 664, शालू 729,सलमा प्रवीन 775 मत पाकर विजयी रहे।