फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Was taken for treatment of disease, sterilized and left on the road

Muzaffarnagar News: बीमारी का इलाज कराने ले गए थे, नसबंदी कर छोड़ दिया सड़क पर

Wed, 02 Aug 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Was taken for treatment of disease, sterilized and left on the road
-छपार थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव रई निवासी गोपाल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक दंपती पर धोखे नसबंदी कराने का आरोप लगाया। पीडि़त ने आरोपी दंपति पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

पीड़ित गोपाल ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि वह कई दिन से बीमार था। 22 जुलाई को गांव का ही युवक उसके पास आया और बताया कि उसकी पत्नी आशा है। वह उसे अस्पताल में दिखवाकर दवाई दिलवा देगा। अगले दिन दंपती उसे लेकर मखियाली अस्पताल में पहुंचे। आरोप है कि उसे एक इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि दोपहर को युवक और उसकी पत्नी ने उसे मंदिर के पास छोड़ दिया। कहा कि अभी इंजेक्शन का असर है। उसी दिन से वह बिस्तर पर है। हाल ही में उसे पता चला कि उसकी धोखे से नसबंदी करा दी गई, जबकि अभी वह अविवाहित है। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed