फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning to outgoing SDM and Tehsildar

Muzaffarnagar News: निवर्तमान एसडीएम और तहसीलदार को चेतावनी

Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Warning to outgoing SDM and Tehsildar
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के जमीन के विवाद में अमल दरामद नहीं किए जाने के मामले में मंडलायुक्त ने बुढ़ाना तहसील की निवर्तमान एसडीएम मोनालिसा जौहरी और तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना तहसील में जमीन के प्रकरण में सरोज मोहन बनाम सीमा के बीच वाद चला आ रहा है। आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन निगरानी में 15 फरवरी 2024 को स्थगन आदेश जारी किए गए थे। राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद नहीं किए जाने के कारण और समय रहते सही प्रयत्न नहीं करने पर विपक्षी ने विवादित जमीन को 23 अप्रैल 2024 को बेच दिया। डीएम ने इस पूरे मामले में रिपोर्ट 30 मई को मंडलायुक्त को भेजी थी। निवर्तमान एसडीएम और तहसीलदार को लापरवाही और उदासीनता के चलते नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

रालोद विधायक ने की थी शिकायत
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने भी निवर्तमान एसडीएम मोनालिसा जौहरी की डीएम से शिकायत की थी। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही मोनालिसा जौहरी को तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed