फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning to keep brick kilns closed in the new season

नए सीजन में ईंट भट्टों को बंद रखने की चेतावनी

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Warning to keep brick kilns closed in the new season
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड गुप्ता रिसोर्ट में ईट निर्माता कल्याण समिति के तत्वावधान में जिले के ईंट भट्टा मालिकों की बैठक हुई। मौजूदा हालात से परेशान सभी भट्टा मालिकों ने अखिल भारतीय ईट एवं टाइल्स निर्माता संघ और उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के संयुक्त आह्वान पर आगामी सीजन में भट्टे बंद रखने की चेतावनी दी गई। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि ुटीर उद्योग की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। अगर समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो हम लोगों को एक बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी भट्टा स्वामी अपने प्रतिष्ठान पर कम से कम 100 की संख्या में पौधरोपण करें। संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया। इस मौके पर हाजी जियाउर रहमान, अशोक कुमार, कृष्ण त्यागी, बलराम तायल, हाजी जमशेद प्रधान, कृष्णपाल, वेद प्रकाश आर्य, राजवीर डायरेक्टर, संजीव वकील, दिनेश कुमार, ब्रह्म सिंह, हाजी मुर्तुजा, सुधीर ठाकुर, नईम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed