फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning of protest if BJP leader is not arrested

भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Warning of protest if BJP leader is not arrested
मुजफ्फरनगर, जानसठ। दूसरे समुदाय की महिलाओं के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मौलाना इरफान अहमद कासमी ने कहा है कि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानसठ में भाजपा नेता द्वारा अपनी फेसबुक पर दूसरे समुदाय की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गर्माना शुरू हो गया है। बता दें कि कस्बा के मोहल्ला करीमुल्ला पटटी निवासी मोहम्मद अहसान मलिक ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 फरवरी को कस्बा के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर सतीश खटीक ने अपनी फेसबुक पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अभी तक नामजद आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। दूसरे समुदाय के लोगों ने आज जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं भाजपा नेता
भाजपा नेता डॉक्टर सतीश खटीक का कहना है कि उसके द्वारा फेसबुक पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की गई है, जबकि उसको फेसबुक चलानी भी नहीं आती है। शरारती तत्वों ने यह घिनौना काम किया है। वे बिल्कुल निर्दोष है। उनको फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed