फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warned of nationwide agitation

भाकियू का कोतवाली में धरना प्रदर्शन, देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी      

Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Warned of nationwide agitation
कोतवाली में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के उत्पीड़न पर रोष जताते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रविवार को भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कोतवाली में ही धरना देकर बैठ गए। किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार मनोज कुमार व सीओ एसकेएस प्रताप को देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की हत्या करने वाली शिवराज सिंह चौहान की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मृतक किसानों के परिवारों को 5-5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना के संयोजक ब्लाक अध्यक्ष बिटटू ठाकुर रहे। मंडल सचिव अनुज पहलवान, संजय राठी, ओमकार, एलडीबी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, मनोज गुर्जर, मोहम्मद फराज, रविंद्र पहलवान, मोहम्मद खुर्शीद, अतर सिंह पूर्व प्रधान, मोहम्मद इमरान, शराफल अली, नवीन राजपूत, वीरेंद्र, मनोज, विपिन चौधरी सादपुर प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed