अंतरराष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आलोक कुमार के प्रवास कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ उन्हें शहर में लेकर आए।
बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा के नेतृत्व में रामपुर तिराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आलोक कुमार का जोरदार स्वागत किया। एक बाइक रैली के साथ कार्यकर्ता उन्हें शिव चौक तक लेकर आए। शिव चौक पर जलाभिषेक किया गया। इसके बाद रविदास धर्मशाला केशवपुरी में पहुंचकर अनुसूचित जातिके लोगों के साथ वार्ता की तथा भोजन ग्रहण किया। डीएवी डिग्री कॉलेज के सभागार में परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ विभाग बैठक के रूप में परिचर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। इसके बाद शाम को आरके इंजीनियरिंग वालों के यहां पटेल नगर में उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक हुई। कार्यक्रम में जिला मंत्री अतुल त्यागी, भूपेंद्र सिंह, ललित माहेश्वरी, जिला संगठन मंत्री अनूप, मोहित बंसल, सचिन त्यागी, नगर सह संयोजक शैंकी शर्मा, आदित्य पाल, विशाल लोधी, अंकुर शर्मा, अंकुर शर्मा, हिमांशु, दीपांशु त्यागी, हेमांग कुच्छल, प्रतीक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।