{"_id":"611d4e258ebc3e79a15fd6cb","slug":"wanted-25-thousand-rewardi-arrested-from-barabanki-muzaffarnagar-news-mrt5523766139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद बाराबंकी से वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश राजू को शहर कोतवाली पुलिस ने एटूजेड मार्ग से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं, काली नदी पुल पर चलाए गए चेकिंग अभियान में चोरी की पिकअप के साथ वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर निवासी राजू उर्फ गुफरान जनपद बाराबंकी के थाना गांधीनगर से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। बाराबंकी पुलिस द्वारा उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। उसकी तलाश में बाराबंकी के थाना गांधीनगर पुलिस ने कई बार शहर में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़। थाना पुलिस ने मंगलवार को एटूजेड चौराहे के पास कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राजू को जेल भेज दिया गया है। उधर, बुधवार सुबह काली नदी पर चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की तो पिकअप चोरी की पाई गई। इस पर पिकअप चालक जनपद शामली के कैराना निवासी भूरा उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पिकअप को सहारनपुर जनपद के गंगोह से चोरी करने की जानकारी दी, जिसे बेचने के लिए वह मुजफ्फरनगर आ रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भूरा को भी जेल भेज दिया गया है।