फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Want to fly in the sky by joining the Airforce

एयरफोर्स में भर्ती होकर आसमान में उड़ने की चाह

Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Want to fly in the sky by joining the Airforce
2-जानसठ के गांव मन्तौड़ी के छात्र देवांश को आशीर्वाद देते परिवार के लोग - फोटो : KHATAULI
- सोशल मीडिया से दूर है दसवीं में जिला टॉप करने वाला देवांश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले छात्र देवांश की चाह एयरफोर्स में भर्ती होकर देश सेवा करने की है। साइकिल से रोजाना स्कूल पहुंचकर छात्र ने कामयाबी हासिल की। नियमित और अनुशासन में रहकर वह जिले में पहले स्थान पर आया।

हाईस्कूल की परीक्षाफल में 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान करने वाला छात्र देवांश गांव मन्तौड़ी निवासी किसान वीरेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र है। छात्र के पिता के पास 40 बीघा भूमि है। देवांश ने मीरापुर दलपत तिसंग के चौधरी चंदन सिंह जनहितकारी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी। छात्र ने बताया कि वह घर से साइकिल से करीब दो किलोमीटर दूर कॉलेज में पढ़ने जाता रहा। आगे पढ़ लिखकर एयरफोर्स में भर्ती होना चाहता है। प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई करता था। पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा ना बने, इस कारण उसने अपने परिजनों से मोबाइल फोन भी नहीं खरीदवाया। उसकी क्रिकेट खेलने में रुचि है। बेटे की कामयाबी से किसान पिता वीरेंद्र सिंह व ग्रहणी मां विमल बेहद खुश हैं। दादा चौधरी ब्रह्मपाल और दादी संतोष देवी भी अपने पौत्र की सफलता पर खुशी मना रहे हैं। परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। छात्र ने सफलता के लिए अपने परिवार के लोगों और गुरुजनों को श्रेय दिया है। छात्र की कामयाबी को लेकर गांव के लोगों का बधाई देने लिए उनके घर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed