फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waking up every morning should make the best resolution: Suraj

प्रतिदिन सवेरे उठकर श्रेष्ठ संकल्प करने चाहिए : सूरज

Sun, 18 Jun 2023 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Waking up every morning should make the best resolution: Suraj
बामनहेड़ी सेवा केंद्र पर हुआ ‘विचार करें चमत्कार’ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। अंतर राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता राजयोगी सूरज ने कहा कि यदि हम अपने विचारों पर ध्यान दें तो हमारा जीवन सुख-शांति से भरपूर हो जाता है। हमें अपने विचारों को सकारात्मक बनाना होगा। यदि हम श्रेष्ठ विचार सोचेंगे तो हमारा जीवन श्रेष्ठ हो जाएगा। प्रतिदिन सवेरे उठकर श्रेष्ठ संकल्प करने चाहिए।

बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘विचार करें चमत्कार’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि माउंट आबू राजस्थान से अंतर राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता राजयोगी सूरज पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे सुंदर विचार हमारे सुंदर जीवन का निर्माण करते हैं। सुंदर विचारों की वाइब्रेशन सारे संसार में फैलती है। ना तो हमें व्यर्थ सोचना है और ना ही नेगेटिव सोचना है।
विज्ञापन

माउंट आबू से पधारी गीता बहन ने बताया कि हम जिस विचार पर फोकस करते हैं, वह विचार हमारे जीवन का हिस्सा बन जाता है। चाहे वह विचार बुरा हो या अच्छा। मंच का संचालन केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी जयंती दीदी ने किया। इस मौके पर नरेश, टीएस रावत, अवनीत, नंदलाल, बालेश्वर, आदेश, जीतसिंह, सतेंद्र भाई, संतोष, अंजू त्यागी, कला, सरिता, उर्मिला और केतन कर्णवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed