फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wait for the emperors, where do the mystics have so much time?

..बादशाहों का इंतजार करें, इतनी फुर्सत कहां फकीरों को

Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wait for the emperors, where do the mystics have so much time?
मुशायरे में शमा रोशन करती प्रियमवदा राणा व अन्य - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। अंजुमन फिदाय-ए-अदब ने राज्जुपुर गांव में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया। इसमें शायरों ने देर रात्रि तक उम्दा कलाम पेश कर श्रोताओं की दाद बटोरीं।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि में आयोजित मुशायरे में अंतरराष्ट्रीय शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने पढ़ा, बादशाहों का इंतजार करें, इतनी फुर्सत कहां फकीरों को। अफजल मंगलौरी ने अपने जज्बात कुछ यूं बयां किए, छोड़कर ताज को सब तेरी ही सूरत देखें, बैठ जाए तू अगर ताजमहल के आगे। प्रसिद्ध शायर अलताफ जिया ने पढ़ा, शायद ये तकब्बुर की सजा मुझको मिली है, उभरा था बड़ी शान से अब डूब रहा हूं। वसीम राज्जुपुरी ने कहा, वो आसतीन में खंजर छुपा के आया था, मैं उसका हाथ न काटूं तो मेरा सर जाता।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शायर डा. नदीम शाद ने अपने जज्बात कुछ इस तरह बयां किए, सबब तलाश करों अपने हार जाना का, किसी की जीत पे रोने से कुछ नहीं होगा। अलतमश अब्बास ने पढ़ा..लोग करते हैं यूं पसंद हमें, हम जो उर्दू जुबान वाले हैं सुनाकर देर रात्रि तक श्रोताओं को खूब दाद बटोरी। इनके अलावा बिलाल सहारनपुरी, इसरार, इंतेखाब संभली, अजरा, निकहत अमरोहवी, सुल्तान जहां, काशिफ रजा, महमूद असर, जहाज देवबंदी, गुलजार जिगर, राशिद बिस्मिल ने भी कलाम पेश किया। इसकी अध्यक्षता बाबर हुसैन कुद्दुसी ने की। संचालन मध्य प्रदेश से आए मेहमान शायर इस्माईल नजर ने किया। शमा रोशन पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा की पुत्री प्रियमवदा राणा ने की। इसमें डॉ. नवाज देवबंदी, अफजल मंगलौरी, पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल सोम, सपना अहसास, अहसान हनफी को सम्मानित भी किया गया। इसमें अनीस फरीदी, अजीम फरीदी, सदाकत अली, सफदर अलवी, जाकिर सागर आदि मौजूद रहे। अंत में मुशायरा संयोजक वसीम राज्जुपुरी व सह संयोजक राशिद बिस्मिल मसरुर रोशन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कलाम सुनाते शायर डा. नवाज देवबंदी

कलाम सुनाते शायर डा. नवाज देवबंदी- फोटो : DEVBAND

शायर डा. नदीम शाद

शायर डा. नदीम शाद- फोटो : DEVBAND

शायरा सुल्तान जहां

शायरा सुल्तान जहां- फोटो : DEVBAND

शायर अलतमश अब्बास

शायर अलतमश अब्बास- फोटो : DEVBAND

निकहत अमरोहवी

निकहत अमरोहवी- फोटो : DEVBAND

अहसान हनफी

अहसान हनफी- फोटो : DEVBAND

शायर असरार अहमद

शायर असरार अहमद- फोटो : DEVBAND

वसीम राज्जुपुरी

वसीम राज्जुपुरी- फोटो : DEVBAND

मो. बिलाल

मो. बिलाल- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed