फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Votes increased in five years, decreased by four seats

पांच साल में बढे़ वोट, घट गई चार सीट

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Votes increased in five years, decreased by four seats
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। हर सीट पर वोट प्रतिशत अधिक मिलने के बावजूद भाजपा को चार सीट गंवानी पड़ी। मुजफ्फरनगर सदर और खतौली में ही भाजपा को जीत नसीब हुई। तीन विधानसभाओं में भाजपा के प्रत्याशियों ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किए।
विज्ञापन

जिले की छह सीटों पर पिछले पांच साल की स्थिति देखें, तो भाजपा का वोट बैंक हर चुनाव में बढ़ा है। मतदाताओं की संख्या लगभग बराबरी पर रही है। जिले की सबसे बड़ी विधानसभा बुढ़ाना में भाजपा ने एक लाख वोट मिलने का आंकड़ा भी पार कर लिया।
विज्ञापन

2012 में भाजपा के उमेश मलिक को यहां करीब 16 हजार वोट मिले थे। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बुढ़ाना में हुए तीन चुनाव में भाजपा का वोट बैंक बढ़ा है, लेकिन इस बार रालोद के राजपाल बालियान के सामने भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट-मुस्लिम समीकरण से सपा-रालोद गठबंधन की यहां पर जीत हुई। चरथावल, मीरापुर, खतौली, सदर और पुरकाजी में भी भाजपा के वोट बढ़े हैं। सबसे ज्यादा वोट इस बार मुजफ्फरनगर सदर सीट पर एक लाख 11 हजार 794 पड़े और यहां भाजपा की जीत हुई।

इनसेट
इस तरह हर सीट पर बढ़े भाजपा के वोट
सीट 2017 2022
बुढ़ाना 97781 102783
चरथावल 82046 92029
पुरकाजी 77491 86140
मुजफ्फरनगर 97838 111794
खतौली 94771 100651
मीरापुर 69035 80041
लोकसभा चुनाव में हुआ था बंपर मतदान
लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बंपर मतदान हुआ था। बुढ़ाना सीट पर एक लाख 16 हजार 295, चरथावल में एक लाख 942, मुजफ्फरनगर सदर सीट पर एक लाख 18 हजार 101 और खतौली सीट पर एक लाख 16 हजार 667 वोट भाजपा को मिले थे। मीरापुर और पुरकाजी सीट बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed