फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Visited the Ganga Khadar area

गंगा खादर क्षेत्र में पर्यावरण निरीक्षण के लिए वन अधिकारी ने किया दौरा

Tue, 20 Jun 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Visited the Ganga Khadar area
गंगा खादर क्षेत्र का दौरा करते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण को लेकर वन अधिकारियों ने गंगा खादर क्षेत्र का दौरा कर वन क्षेत्र में प्राकृतिक हरियाली का जायजा लिया। जंगल में आग पर नियंत्रण कर बढ़ती हरियाली को देख वन अधिकारियों ने शुक्रताल रेंज के कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। पर्यावरण को लेकर और अधिक सजगता के उपायों पर चर्चा करते हुए विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र के शुक्रताल स्थित वन विभाग कार्यालय पर पहुंचे वन संरक्षक सहारनपुर रमेश पांडेय व मुख्य वन संरक्षक मेरठ मुकेश कुमार ने क्षेत्र में पर्यावरण को लेकर चर्चा की। शुक्रताल गंगा खादर क्षेत्र समेत ग्राम बिहारगढ आदि क्षेत्र में जाकर पर्यावरण का गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वन अधिकारियों ने जंगल में आग से होने वाले नुकसान व उसकी रोकथाम, मार्गों के दोनों ओर तथा वन विभाग की खाली भूमि पर वृक्षारोपण, जंगली जानवरों के संरक्षण, पक्षी विहार आदि को लेकर शुक्रताल रेंज के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीमार जंगली जानवरों सहित गर्भवती मादाओं के सुरक्षित प्रजनन को लेकर विशेष रूप से सजग रहने तथा घरेलू चिड़ियों सहित अन्य पक्षियों की उपस्थिति, हानिकारक तरंगों से पक्षियों के निषेचन पर होने वाले दुष्प्रभाव तथा अन्य पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों संग भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक मेरठ मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रताल क्षेत्र में पर्यावरण को लेकर विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सार्थक सफलता मिल रही है। विभाग पर्यावरण को अधिक सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसके अच्छे परिणाम शीघ्र ही प्राप्त होंगे।


क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य प्रगति है तथा स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर सहयोग की अपील की जाएगी। जिससे भविष्य में पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न न हो और एक स्वस्थ व सुंदर पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। रेंजर शिवराज सिंह पुंडीर, डिप्टी रेंजर, रेंजर जानसठ सतीश बंसल, अनुराग चौधरी, शबी हैदर, बिजेंद्र, अंशीलाल, हमेशा सिंह, खुर्शीद आलम, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed