फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Viral video of Nayan Sagar is not false

जैन समाज ने कहा, झूठा नहीं है नयन सागर का वायरल वीडियो

Wed, 22 Aug 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Viral video of Nayan Sagar is not false
जैनमुनि नयन सागर जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
सकल जैन समाज की बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि जैन मुनि नयन सागर महाराज का वीडियो झूठा नहीं है। जैन मुनि को सजा अवश्य मिलनी चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि धर्म की रक्षा के लिए सकल जैन समाज शुक्रवार को दिल्ली में सामूहिक बैठक होने के बाद धरना प्रदर्शन प्रारंभ करेगा।       
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान के चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार रात 7.30 बजे से लेकर रात 10 बजे तक जैन मुनि नयन सागर के युवती के साथ वीडियो वायरल के प्रकरण को लेकर ढाई घंटे तक बंद मंदिर में बैठक चली। बैठक समाप्त होने के बाद सकल जैन समाज के लोगों ने बताया कि देश के जैन समाज के लोगों ने जैन मुनि का युवती के साथ संदिग्ध वीडियो देखा है। यह वीडियो झूठा नहीं है और न ही वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


इससे जैन समाज शर्मसार हुआ है। इसलिए जैन मुनि को सजा अवश्य मिलनी चाहिए। शुक्रवार को दिल्ली में एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के जैन समाज की सामूहिक बैठक निर्धारित की गई है, जिसमें जैन समाज के लोग जैन मुनि के वीडियो वायरल प्रकरण पर निर्णय लेंगे। दिल्ली में होने वाली बैठक में खतौली से भी सकल जैन समाज के लोग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली में शुक्रवार की बैठक के बाद सकल जैन समाज के लोग धर्म की रक्षा के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता रामकुमार जैन की तथा संचालन कुलदीप जैन ने किया। बैठक में सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन, राजेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, सुधीर जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन एडवोकेट, अमित जैन सहित सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।       

चुप नहीं बैठेंगे       
खतौली। सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने कहा कि जैन मुनि नयन सागर की युवती के साथ वीडियो वायरल में उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।  जैन मुनि अपने को बचाने के लिए युवती को दबाव में लेकर उससे मनगढंत वीडियो वायरल कराना तथा सोमवार को सहारनपुर में डीआईजी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिलवाकर समाज को दिशा से भटका रहे हैं।  

महाराज का आचरण संदिग्ध प्रतीत, निंदा प्रस्ताव पारित       
खतौली। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की बैठक में जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज की युवती के साथ वीडियो वायरल को लेकर चर्चा की गई, जिसमें बहुमत के आधार पर तय किया गया कि नयन सागर महाराज का आचरण संदिग्ध प्रतीत होता है, जिसकी निंदा की जाती है।

इस संबंध में भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज एवं प्रकरण में गठित शीर्ष कमेटी जो भी निर्णय करेगी वह मान्य होगा। प्रबंध समिति उसका पालन करने के लिए कृत संकल्प है। इस निंदा प्रस्ताव का पत्र प्रबंध समिति की ओर से खतौली के जैन समाज के लोगों को मंगलवार को व्हाट्सएप पर भेजा गया है। बैठक में वीडियो को लेकर चर्चा हुई। कुछ लोगों के विचार आए। बहुमत के आधार पर तय हुआ कि नयन सागर महाराज का आचरण संदिग्ध प्रतीत होता है, जिसकी निंदा की जाती है।       

जैन मुनि का एक और वीडियो वायरल       
खतौली। जैन मुनि नयन सागर महाराज के साथ युवती का एक और संदिग्ध वीडियो वायरल होने की नगर में चर्चा का विषय बनी है। पता चला है कि यह वीडियो जैन समाज के कुछ ही लोगों के पास उपलब्ध है। हालांकि इन लोगों ने उस वीडियो को पत्रकारों को भी देने से इंकार कर दिया है। श्री दिगंबर जैन मंदिर वहलना में 23 व 24 जून की रात के अलावा जैन मुनि के मंदिर में प्रवास के दौरान की एक और वीडियो वायरल हुई है।


इस वीडियो को जैन समाज के लोगों को व्हाटसएप पर भेजी गई है। वीडियो वायरल करने वाले का पता नहीं चल सका है। संभवत: इस वीडियो को भी मलयेशिया से वायरल की गई है। जैन समाज के लोगों के मुताबिक इस वीडियो को शीघ्र ही समस्त जैन समाज के सामने उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed