फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Violence on CAA: Two more cases filed

शहर में हुई हिंसा प्रकरण में दर्ज हुए दो और मुकदमे

Thu, 26 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Violence on CAA: Two more cases filed
शहर में हुई हिंसा प्रकरण में दर्ज हुए दो और मुकदमे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में बुधवार को सिविल लाइंस थाने में दो और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी तोड़ने और बाइक फूंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब तक 39 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 35 सिविल लाइन थाने में और चार मुकदमे शहर कोतवाली में पंजीकृत हुए हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में बुधवार को सिविल लाइंस थाने में दो और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें से एक मुकदमा शहर के मोहल्ला अबूपुरा निवासी हसन नवाज जैदी ने दर्ज कराया है। हसन नवाज जैदी का कहना है कि उसके द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था के तहत शहर में 83 स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। उपद्रव के दौरान हिंसक भीड़ ने अलग-अलग स्थानों पर लगे 15 सीसीटीवी तोड़कर नष्ट कर दिए हैं। उधर, मीडियाकर्मी अंकित कुमार निवासी अमीरनगर तितावी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक न्यूज चैनल के तहत काम करते हुए शुक्रवार को मीनाक्षी चौक के निकट कवरेज कर रहा था। इसी दौरान हिंसक भीड़ ने आर्यसमाज रोड पर उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक को आग लगा दी और कुछ नकदी भी लूट ली। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी कोई गिरफ्तारी नहीं
मुजफ्फरनगर। उपद्रव के मामले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सिविल लाइंस थाना पुलिस और शहर कोतवाली में अब तक दर्ज हुए 39 मुकदमों में कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा फिलहाल 73 पर है। मंगलवार को भी इन मुकदमों से संबंधित किसी भी उपद्रवी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed