फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vineet murder case: 12 bighas were killed for land grab

12 बीघा जमीन के लिए की थी विनीत की हत्या

Tue, 04 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vineet murder case: 12 bighas were killed for land grab
विनीत हत्याकांड : 12 बीघा जमीन हड़पने के मकसद से की थी हत्या
विज्ञापन

ककरौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने खरपौड़ के विनीत हत्याकांड में नामजद मुख्य हत्यारोपी मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त देशी बंदूक, दो खोखे, बाइक एवं खून से सना हेलमेट भी बरामद किया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ निवासी चंद्रपाल के इकलौते पुत्र 15 वर्षीय विनीत को 30 जनवरी की दोपहर को चचेरा भाई ललित पुत्र जयपाल घर से बुलाकर ले गया था। शुक्रवार सुबह गांव चौरावाला में किसान सतपाल के गेहूं के खेत में विनीत का गोली लगा शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता चंद्रपाल ने अपने भतीजे ललित और छोटे भाई जयपाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपी उसी दिन से फरार चल रहे थे। पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाने में हंगामा करते हुए पुलिस का भी घेराव किया था। पुलिस ने सोमवार को गांव तेवड़ा की पुलिया के पास से नामजद मुख्य आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव चौरावाला में गन्ने के एक खेत से हत्या में प्रयुक्त देशी बंदूक, दो खोखे, खून से सना हेलमेट बरामद किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष बचन सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ललित ने बताया कि उसने विनीत की हत्या उसकी 12 बीघा जमीन हड़पने के लिए की थी। वह इस घटना को अंजाम देने की फिराक में छह माह से लगा हुआ था। मौका पाकर विनीत को बुआ के यहां पर लेकर जाने का बहाना बनाकर घर से बाइक पर लेकर चला। गांव चौरावाला व मीरावाला के जंगल में ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी जयपाल पुलिस की पकड़ से अभी फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। दूसरे नामजद आरोपी जयपाल को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed